Dantewada Bijapur Naxal Encounter/छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

घने जंगलों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में पुलिस ने 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया है। मारे गए माओवादी की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के एसीएम (ACM) राजेश पुनेम के रूप में हुई है। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से पुलिस ने एसएलआर और इंसास राइफल जैसे आधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिससे इलाके में सक्रिय नक्सली संगठन को तगड़ा झटका लगा है।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Update – डीए की डंडी से छत्तीसगढ़ के कर्मचारी परेशान,कर्मचारी 86 माह के लंबित डीए का चाहते है एरियर्स
DA Update – डीए की डंडी से छत्तीसगढ़ के कर्मचारी परेशान,कर्मचारी 86 माह के लंबित डीए का चाहते है एरियर्स
DA update/Raipur/छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जनवरी 2017 से जुलाई 2026 तक राज्य सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई एक सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू हुई थी। 3 मार्च को दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल और पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री डंप की है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी राहुल कुमार उइके के नेतृत्व में डीआरजी (DRG) और बस्तर फाइटर्स के जवानों की एक संयुक्त टीम को सर्चिंग ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।

Dantewada Bijapur Naxal Encounter/सर्चिंग टीम दोपहर करीब 12:30 बजे संदिग्ध इलाके में पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया। रात के करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच, जब जवान पहाड़ियों और घने जंगल के बीच अपनी पोजीशन ले रहे थे, तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे 8 से 10 सशस्त्र नक्सलियों ने अचानक पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र,जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला
CG News -छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र,जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला
Cg news।रायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के लिए ओडिशा हाईकोर्ट के जज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अचानक हुई गोलीबारी के बीच जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों की जवाबी फायरिंग से घबराकर नक्सली जंगल के अंधेरे का फायदा उठाकर पहाड़ियों की ओर भाग निकले।

मुठभेड़ थमने के बाद जब जवानों ने इलाके की तलाशी ली, तो वहां एक पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ। शिनाख्त करने पर पता चला कि मृत नक्सली राजेश पुनेम है, जो भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय था और सरकार ने उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। घटना स्थल की बारीकी से जांच करने पर पुलिस को एक एसएलआर (SLR) राइफल, एक इंसास (INSAS) राइफल, एक पिस्टल, वॉकी-टॉकी, मैगजीन और बड़ी संख्या में जिंदा व खाली कारतूस मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC Mains 2025 Result : CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी!इस दिन से शुरू हो सकता है इंटरव्यू
CGPSC Mains 2025 Result : CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी!इस दिन से शुरू हो सकता है इंटरव्यू
CGPSC Mains 2025 Result/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Dantewada Bijapur Naxal Encounter/मौके से नक्सलियों की दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मुठभेड़ ने नक्सलियों के डंप किए गए हथियारों के नेटवर्क का खुलासा किया है।