जांजगीर.. छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में पुलिस विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बस स्टैंड परिसर में वर्दी पहने आरक्षक को खुलेआम शराब पीते हुए कैमरे में कैद किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक राहुल दास महंत को निलंबित कर दिया है।

घटना सोमवार की बताई जा रही है। जांजगीर स्थित मूख्य बस स्टैंड में तैनात आरक्षक राहुल दास महंत ड्यूटी के दौरान सार्वजनिक स्थान पर देशी शराब पीते देखा गया। वायरल वीडियो में वह पूरी वर्दी में आराम से बैठकर शराब की चुस्कियां लेते नजर आ रहा है। उसके पास देशी शराब की दो बोतलें और चखना भी रखा था।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रवादी मंच की 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व अधिवेशन आज से…
राष्ट्रवादी मंच की 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व अधिवेशन आज से…
बिलासपुर। राष्ट्रवादी मंच #Team_HallaBol परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 11 एवं 12 सितंबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चौंकाने वाली बात यह रही कि उसे आसपास मौजूद लोगों की उपस्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वीडियो में  न केवल बिंदास  शराब पी रहा है।  बल्कि पूछे जाने पर कह रहा है कि “यहां कई पुलिसकर्मी और आम लोग शराब पीते हैं, तो मैं भी पी रहा हूं।”

आरक्षक ने आगे बताया कि उसका हाल ही में बस्तर से तबादला हुआ है। फिलहाल “लाइन” में पदस्थ है। उसकी इस लापरवाही और अनुशासनहीनता से स्थानीय नागरिकों में गहरी नाराजगी देखी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
Cg news।सरगुजा। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिले के प्रधान डाकघर में FD से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। तकरीबन 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसपी विजय पांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा, “वर्दी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना न केवल अनुशासनहीनता है,। बल्कि विभाग की छवि को धूमिल करने वाला काम है। इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

घटना ने जांजगीर बस स्टैंड की बदहाल स्थिति को भी उजागर कर दिया है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, यह स्थान अब “शराबियों का अड्डा” बन गया है। सुबह से ही  शराब पीने वालों की भीड़ जुट जाती है। जिससे न सिर्फ महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है, बल्कि परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कई बस संचालकों ने बस स्टैंड छोड़ने का फैसला लिया है। जिससे यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश करनी पड़ रही है।त

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहे हाई कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.