बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)…छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से शुरू की जा रही तथाकथित “गौधाम योजना” के वर्चुअल शुभारंभ को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने इसे भाजपा सरकार की “कॉपी स्कीम” करार देते हुए कहा कि यह पूर्ववर्ती सरकार की योजना को नए नाम और प्रचार के साथ पेश करने की कोशिश है।

देवीगंज में “सुरभि गौधाम” का वर्चुअल उद्घाटन

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त,धीमी प्रगति वाले तहसीलदारों को नोटिस जारी
CG News -सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त,धीमी प्रगति वाले तहसीलदारों को नोटिस जारी
CG News -कोरबा/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बलरामपुर जिले के ग्राम देवीगंज, विकासखंड रामचंद्रपुर में “सुरभि गौधाम” का वर्चुअल उद्घाटन विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अतिथियों की मौजूदगी में किया जा रहा है। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि इस पूरे आयोजन के पीछे की सच्चाई को जनता समझ रही है।

गोठान योजना का ही बदला हुआ नाम

ये खबर भी पढ़ें…
CG – पटवारी विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल रहने पर नियुक्ति समाप्त
CG – पटवारी विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल रहने पर नियुक्ति समाप्त
कोरबा/कलेक्टर कार्यालय कोरबा के भू-अभिलेख शाखा द्वारा पटवारी विभागीय परीक्षा में निर्धारित अवसरों में सफल नहीं होने पर  रविन्द्र कुमार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुनील सिंह ने कहा कि यह कोई नई योजना नहीं है, बल्कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई गोठान योजना को नया नाम, नया बोर्ड और नए प्रचार के साथ पेश किया जा रहा है। जिस योजना को पहले लगातार आलोचना का निशाना बनाया गया, आज उसी ढांचे को फिर से “महत्वाकांक्षी योजना” बताया जा रहा है।

पहले आलोचना, उसी मॉडल पर काम

ये खबर भी पढ़ें…
दूरदराज के स्कूलों में नहीं थमेगी पढ़ाई, स्थानीय युवा पढ़ाएंगे गणित-विज्ञान
दूरदराज के स्कूलों में नहीं थमेगी पढ़ाई, स्थानीय युवा पढ़ाएंगे गणित-विज्ञान
बिलासपुर/कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समय-सीमा की बैठक लेकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं सहित जिले में चल रहे विभिन्न विकास एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि अगर गोठान योजना इतनी खराब थी तो अब उसी मॉडल को नए नाम से क्यों शुरू किया जा रहा है? और अगर वह योजना अच्छी थी, तो उसे वर्षों तक राजनीतिक निशाना क्यों बनाया गया?

व्यवस्था कमजोर, मंच पर तालियाँ मजबूत

उन्होंने कहा कि कई जगह गोठानों की हालत यह है कि जहाँ पहले पशु, चारा और गतिविधियाँ दिखाई देती थीं, वहाँ अब ताले, टूटे शेड और केवल औपचारिकताएँ बची हैं। गाँवों में आवारा पशु सड़कों पर भटक रहे हैं और किसान फसलों को बचाने के लिए रात-रात भर जाग रहे हैं, लेकिन समाधान के बजाय वर्चुअल उद्घाटन और मंचीय भाषण ही दिखाई दे रहे हैं।

दिखावे नहीं, जमीनी काम की जरूरत

सुनील सिंह ने कहा कि अगर सरकार वास्तव में गौ सेवा को लेकर गंभीर है तो योजनाओं का नाम बदलने के बजाय उनकी कार्यप्रणाली सुधारने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए। अन्यथा यह पूरा आयोजन गौ सेवा से ज्यादा राजनीतिक पुनःपैकेजिंग जैसा प्रतीत होता है।