बिलासपुर—कांग्रेस का अन्तरकलह अब बन्द कमरे से सड़क तक पहुंच गयी है। घमासान रूकने का नाम नहीं ले रहा है।एक दिन पहले बागी पंचायत प्रत्याशी रमेश सूर्या ने रतनपुर में कोटा विधायक का पुतला जलाया। दूसरे दिन विधायक समर्थकों ने थाना पहुंचकर रमेश सूर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। विधायक समर्थकों ने आरोप लगाया है कि रमेश सूर्या ने ना केवल पार्टी का अनुशासन तोड़ा है। बल्कि उन्होने शासन से बिना अनुमति ना केवल पुतला फूंका..बल्कि आंदोलन कर कानून व्यवस्था को हाथ में लिया है। मामले में थानेदार ने बताया कि दोनो तरफ से पेश आवेदनों को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। 

          पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस के भीतर का कलह बन्द कमरे से अब सड़क पर आ गया है। जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले रतनपुर नगर पालिका प्रत्याशी कांग्रेस के बागी नेता रमेश सूर्या ने कोटा विधायक का समर्थकों के साथ विरोध किया। महामाया चौक रतनपुर में साथियों के साथ कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव का पुतला जलाया..। साथ ही विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये खबर भी पढ़ें…
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs.बलरामपुर. बलरामपुर जिले के 6 विकासखंडों में संचालित 11 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के पद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक का पुतला दहन

         रमेश सूर्या ने इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पर पार्टी तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होने कहा कि लोकसभा चुूनाव में कांग्रेस समर्थकों को काम करने से रोका गया। प्रत्याशी देवेन्द्र यादव को सुनियोजित तरीके से हराया गया है। हमने इसकी शिकायत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से भी किया है। सूर्या ने कहा कि देवेन्द्र यादव को हराने के लिए कोटा विधायक ने सुदीप श्रीवास्तव को निर्दलीय हराया।  जबकि निकाय चुनाव में उनके साथ विधायक और उनके समर्थकों ने खुलाघात किया है। इतना ही नहीं कोटा विधानसभा में गलत टिकट वितरण और कांग्रेस की करारी हार के लिए  विधायक जिम्मेदार है। हम अब कांग्रेस को बरबाद नहीं होने देंगे। समर्थकों ने पुतला जलाकर विरोध जाहिर किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

             सूर्या ने बताया कि आंदोलन करने और पुतलता दहन से पहले हमने थानेदार,एसडीएम और पुलिस प्रशासन को लिखित आवेदन किया है। अनुमति के बाद ही हमने अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का उपयोग किया है।

विधायक समर्थक पहुंचे थाना

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुतला दहन के दूसरे दिन कोटा विधायक समर्थकों ने निकाय कांग्रेस प्रत्याशी शीतल जायसवाल ने समर्थकों के साथ रतनपुर थाना पहुंचकर रमेश सूर्या की लिखित शिकायत की। शीतल जायवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि रमेश सूर्या को कांग्रेस से निष्कासित किया गया है। जब जब कांग्रेस पार्टी जीत की दहलीज पर पहुंची। रमेश सूर्या ने टांग खींचने का काम किया है। उन्होने एक दिन पहले 24 फरवरी को कोटा विधायक का पुतला जलाया। उनके खिलाफ अनर्गल बयान बाजी के नारेबाजी की है। मामले की हम जिला कांग्रेस अध्यक्ष से शिकायत करेंग।

                शीतल जायसवाल ने जानकारी दिया कि हम सब आज पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है। रमेश सूर्या ने बिना अनुमति विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के कारण ना केवल यातायात व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है…बल्कि आमजन को इस दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

 एफआईआर का आवेदन

   दोनो ही घटनाक्रम के बीच रतनपुर थानेदार नरेश चौहान ने बताया कि शीतल जायसवाल ने समर्थकों के साथ रमेश सूर्या के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर आवेदन किया है। आवेदन वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। उचित दिशा निर्देश के बाद उचित कार्रवाई करेंगे। जरूरत पड़ी तो गंभीर धाराओं के तहत अपराध भी दर्ज करेंगे।