बिलासपुर …कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार को आयोजित टीएल बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए। बैठक में खाद-बीज वितरण, आयुष्मान कार्ड की स्थिति, अतिवृष्टि से नुकसान, राशन कार्ड, और आंगनबाड़ी सेवाओं पर चर्चा हुई।

कृषि पर विशेष ध्यान

बारिश के बाद खेतों में काम जोरों पर है। कलेक्टर ने कहा कि दलदल वाले इलाकों में बड़े वाहन न जाने की स्थिति में छोटे वाहनों से खाद पहुँचाएं। उन्होंने चेताया कि किसानों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।”

ये खबर भी पढ़ें…
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs.बलरामपुर. बलरामपुर जिले के 6 विकासखंडों में संचालित 11 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के पद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयुष्मान कार्ड में बिलासपुर पिछड़ा

कलेक्टर ने बताया कि जिले में अभी तक केवल 74% आयुष्मान कार्ड ही बने हैं, जबकि कई दूरस्थ जिलों में यह आंकड़ा ज्यादा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन 5000 कार्ड जारी करने का टारगेट दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राशन कार्ड पर कड़ी नजर

बच्चों की कम उपस्थिति वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई और सुपरवाइजरों को क्षेत्रीय निरीक्षण बढ़ाने को कहा।साथ ही जिले के 22 हजार ऐसे राशन कार्डों की समीक्षा करने को कहा गया जिनका उपयोग नहीं हो रहा है।

अन्य निर्देश

  • अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी में बारिश से काम प्रभावित न हो
  • स्थानांतरित कर्मचारियों को तुरंत कार्यमुक्त किया जाए
  • ठेकेदारों और सप्लायर्स के भुगतान में देरी न की जाए
  • डीम्ड निकायों से कार्ययोजना अनुरूप प्रस्ताव भेजे जाएं

बैठक में सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, और सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.