बलरामपुर/ कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्य एवं उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री का बारीकी से अवलोकन किया

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी खामियां पाए जाने पर कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें ।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।कलेक्टर ने गुणवत्ताहीन ईंटों के उपयोग पर तत्काल कार्य रुकवाते हुए गुणवत्ता युक्त ईंट सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का उपयोग करते हुए कार्य पूर्ण करें, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकें। नालंदा परिसर भविष्य में जिले के युवाओं के लिए ज्ञान, अध्ययन और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
लघु दंड मिला तो निलंबन अवधि का आधा वेतन नहीं, हाई कोर्ट ने पूरा भुगतान करने का दिया निर्देश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शासकीय कर्मचारियों के निलंबन और निलंबन अवधि के वेतन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर त्रिपाठी ने नालंदा परिसर में प्रस्तावित विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर अभिषेक गुप्ता,मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक एक्का मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.