बिलासपुर—शायद पहली बार जिले के कलेक्टर ने पत्रकारों के साथ अपने निवास पर रंगपर्व मनाया। पत्रकारों ने भी कलेक्टर का न्योता स्वीकार कर कलेक्टर निवास परिसर में जमकर गुलाल उडाया। इस दौरान कलेक्टर ने आने वाले सभी पत्रकारों को बढ़कर स्वागत किया। साथ ही गुलाल लगाकर गले भी लगाया। रंग से सराबोर कलेक्टर अवनीश शरण ने इस दौरान पत्रकारों के साथ ना केवल संवाद और हंसी ठिठोली किया। बल्कि रंग भरी पिचकारी भी चलाया। कलेक्टर अवनीश शरण ने पत्रकारों ने भोजन भी लिया। साथ ही नगर वासियों को बधाई दी। कलेक्टर संग पत्रकारों के साथ खुला होली मिलन शहर में चर्चा का विषय रहा। लोगों ने कार्यक्रम को सराहा भी है।

 शायद पहली बार और खासकर राज्य निर्माण के बाद पहली बार कलेक्टर निवास में पत्रकारों के के लिए होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया किया। कार्यक्रम की चर्चा ना केवल पूरे शहर में रही..बल्कि सभी सराहा भी । बताते चलें की राज्य निर्माण के बाद कलेक्टर निवास में इस तरह का खासकर होली पर पत्रकारों के साथ कलेक्टर संग पहला कार्यक्रम था। कलेक्टर के न्योता को कबूल करते हुए पत्रकारों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ कर हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
Cg news।रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

      धुलंडी के दिन दोपहर एक बजे कलेक्टर अवनीश शरण ने पत्रकारों के साथ अपने निवास पर होली खेला। कलेक्टर ने ना केवल होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। बल्कि आने वाले एक एक पत्रकारों का आगे बढ़कर स्वगात भी किया। रंग से सराबोर अवनीश शरण ने सभी पत्रकारों को रंग लगाया। माथे पर गुलाल लगाकर गले भी लगाया। पत्रकारों ने भी अवनीश शरण के चेहरे और शरीर पर जमकर रंगरोगन किया। परिसर में रंग से भरे टब का भी सभी होलियारों ने आनन्द लिया। 

  स्वागत कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने सभी पत्रकारों का विशेष ध्यान रखा। पत्रकारों को भोजन के व्यंजन का आनन्द लिया। इस दौरान  पत्रकारों ने जिला सम्पर्क प्रमुख मुनूदाऊ पटेल को भी जमकर लाल पीला किया। जनसम्पर्क अधिकारी ने भी सभी को गुलाल लगाया।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
बिलासपुर/कोटा(दिलीप तौलानी) क्षेत्र में बाघ की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह एक बार फिर उसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

   कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने कमिश्नर अमित कुमार और पत्नी आईपीएस पूजा को भी रंग लगाया। गले मिलकर सभी पत्रकारों ने  निगम आयुक्त अमित कुमार को रंग विरंगे पर्व की शुभकामनाएं दी। 

पत्रकारों ने वर्दी में मौजूद पुलिस कप्तान को भी बधाई दी। पुलिस कप्तान ने कलेक्टर के साथ मिलकर सभी पत्रकारों के साथ फोटो खिचवायां..इस दौरान उन्होने सभी पत्रकारों को पुलिस होली के लिए आमंत्रित भी किया। उपस्थित लोगों के साथ होली मिलन पर भोजन भी किया। 

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
Cg news।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

     कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों ने जहां खुशी जाहिर किया। पत्रकारों ने कहा कि जब तब पुलिस होली का आनन्द लेने का अवसर मिला। लेकिन पहली बार किसी कलेक्टर ने पत्रकारों के लिए होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर नई परम्परा को स्थापित किया है। निश्चित रूप से स्वागत योग्य है।