LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Chhattisgarh Weather Update 2026 छत्तीसगढ़ में कोल्ड अटैक: 4 दिनों में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, सरगुजा-बिलासपुर में घने कोहरे का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update 2026।रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का सितम एक बार फिर शुरू होने वाला है।

Chhattisgarh Weather Update 2026।मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। आने वाले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठिठुरन और बढ़ने के आसार है।

कड़ाके की ठंड के साथ-साथ अब प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा (Dense Fog) लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने विशेष रूप से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और देर रात के समय दृश्यता (Visibility) काफी कम रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए वाहन चालकों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड।Chhattisgarh Weather Update 2026

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला है। सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 8.4°C दर्ज किया गया। सबसे गर्म को बात करे तो जगदलपुर में अधिकतम तापमान 29.1°C रिकॉर्ड हुआ।

उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है।

बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।जिसके अनुसार यात्रा में सावधानी रखना पड़ेगा।सुबह के समय हाईवे पर वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें और गति धीमी रखें।

Back to top button
close