LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Chhattisgarh ka mausam: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,पहले बढ़ेगा पारा फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

Chhattisgarh ka mausam: रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेशवासियों को शीत लहर से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Chhattisgarh ka mausam।इस दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, लेकिन यह राहत महज कुछ दिनों की होगी। इसके बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौटने के संकेत हैं, जिससे पारा अचानक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

Chhattisgarh ka mausam।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 48 घंटों में पूरे छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, इस अस्थायी गरमाहट के बाद ठंड दोबारा जोर पकड़ेगी।

अनुमान है कि दो दिनों बाद ठंडी हवाओं के सक्रिय होने से पारा फिर से नीचे जाएगा, जिससे रात और सुबह की ठिठुरन बढ़ सकती है।

पिछले 24 घंटों का विश्लेषण करें तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। हालांकि, दुर्ग संभाग के कुछ इक्का-दुक्का इलाकों में शीतलहर का प्रभाव बना रहा, जिससे वहां हाड़ कपाने वाली ठंड महसूस की गई। वर्तमान में प्रदेश में कोई बड़ा ‘साइनो सिस्टम’ सक्रिय नहीं होने के कारण आने वाले कुछ दिनों तक आसमान साफ और शुष्क बना रहेगा।

Chhattisgarh ka mausam।राजधानी रायपुर में भी मौसम के बदलते तेवर साफ देखे जा रहे हैं। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक था।

बुधवार सुबह रायपुर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध (Mist) छाए रहने की संभावना है। आज रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड बरकरार रहेगी, जबकि दोपहर में धूप की तपिश महसूस की जा सकती है।

मैदानी इलाकों में तापमान में भले ही उतार-चढ़ाव दिख रहा हो, लेकिन प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों, विशेषकर सरगुजा और बस्तर संभागों में अभी भी कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है।Chhattisgarh ka mausam

Back to top button
close