Chhattisgarh Influencer Kidnap/छत्तीसगढ़ की मशहूर कंटेंट क्रिएटर और बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाली निवेदिता मंडावी को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय कुछ असामाजिक तत्वों ने न केवल निवेदिता के खिलाफ अश्लील टिप्पणियां कीं, बल्कि एक इंस्टाग्राम ग्रुप में उनके अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) जैसी खौफनाक साजिश भी रची। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब इंस्टाग्राम पर ‘नशा मुक्ति’ के नाम से संचालित एक ग्रुप की चैट सार्वजनिक हुई। बताया जा रहा है कि निवेदिता को इस ग्रुप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन वहां सुधार की बातों के बजाय उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और आपराधिक चर्चाएं हो रही थीं।

करीब दो महीने पहले के इन लीक हुए चैट्स में ग्रुप के सदस्य निवेदिता की फोटो शेयर कर उनके खिलाफ हिंसक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। साजिश इतनी गंभीर थी कि इसमें उनके अपहरण तक की योजना बनाई जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निवेदिता मंडावी, जिनके पिता स्वयं पुलिस विभाग में डीएसपी (DSP) के पद पर तैनात हैं, ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एक वीडियो साझा कर इस पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर लोग निवेदिता के समर्थन में उतर आए हैं और दोषियों के खिलाफ कठोरतम सजा की मांग कर रहे हैं। प्रशंसकों का कहना है कि जो बेटी बस्तर के गौरव को बढ़ा रही है, उसके साथ ऐसी हरकत बर्दाश्त से बाहर है।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कानूनी कार्रवाई की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि इस मामले में रायपुर में ‘जीरो’ पर अपराध दर्ज किया गया था, जिसके बाद केशकाल थाने में विधिवत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर केशकाल, भानुप्रतापपुर और कोंडागांव के रहने वाले 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट (IT Act) और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।