Chhattisgarh cabinet expansion।छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों हलचल तेज है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट में संभावित विस्तार की खबरों ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है।

Chhattisgarh cabinet expansion।हाल ही में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अमर अग्रवाल ने राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात की, जिसने इन अटकलों को और भी हवा दे दी है। हालांकि, अमर अग्रवाल का कहना है कि यह मुलाकात पहले से ही तय थी, लेकिन इसे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हरी झंडी मिल चुकी है।

कहा जा रहा है कि इस विस्तार में 2 संगठन और एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पसंद का मंत्री शामिल किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
लघु दंड मिला तो निलंबन अवधि का आधा वेतन नहीं, हाई कोर्ट ने पूरा भुगतान करने का दिया निर्देश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शासकीय कर्मचारियों के निलंबन और निलंबन अवधि के वेतन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खास बात यह है कि इस बार पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित रहने का अनुमान है। मुख्यमंत्री की आगामी जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा को देखते हुए, यह उम्मीद की जा रही है कि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी।

Chhattisgarh cabinet expansion।भाजपा संगठन के सूत्रों के अनुसार, इस विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुमान है कि एक मंत्री सामान्य वर्ग से, दूसरा अनुसूचित जनजाति से और तीसरा पिछड़ा वर्ग से हो सकता है। साथ ही, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री को मौका मिलने की संभावना है।

जिन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल, कुरुद के अजय चंद्राकर, दुर्ग के गजेंद्र यादव, अंबिकापुर के राजेश अग्रवाल और आरंग के गुरु खुशवंत साहेब शामिल हैं। इनमें से 3 नेताओं को साय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही, भाजपा सरकार संसदीय सचिवों और रिक्त निगम-मंडल के अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर सकती है।

Chhattisgarh cabinet expansion।यह परंपरा डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री काल में शुरू हुई थी और बाद में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने भी इसे जारी रखा।

अब विष्णुदेव साय सरकार भी इन पदों को भरने की तैयारी में है। इन नियुक्तियों में अनुभव और युवा जोश का संतुलन देखने को मिल सकता है।