LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Chhattisgarh Budget Session 2026: अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर ब्रेक, विधानसभा सत्र के चलते 20 मार्च तक इन जिलों में अवकाश प्रतिबंधित

छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सत्र के दौरान सुचारू कामकाज और विधानसभा प्रश्नों के समय पर उत्तर सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के कई जिलों में सरकारी अमले की छुट्टियों पर कैंची चल गई है।

Chhattisgarh Budget Session 2026/छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का अष्टम सत्र (बजट सत्र) 23 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। सदन की कार्यवाही के दौरान विभागीय जानकारियों और तारांकित-अतारांकित प्रश्नों के त्वरित निराकरण के लिए अंबिकापुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलरामपुर और राजनांदगांव जिला कलेक्टरों ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।

इन जिलों के सभी सरकारी विभागों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर 20 मार्च 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

​अंबिकापुर (सरगुजा), बलरामपुर और राजनांदगांव के कलेक्टरों ने स्पष्ट किया है कि सत्र की अवधि के दौरान कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

  • ​तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: अति आवश्यक परिस्थिति में इन्हें अपने संबंधित विभाग प्रमुख (HOD) से अनुमति लेनी होगी।
  • ​राजपत्रित/जिला स्तर के अधिकारी: इन अधिकारियों को अवकाश पर जाने से पहले सीधे कलेक्टर से लिखित अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

​नोडल अधिकारियों की नियुक्ति: जवाबदेही होगी तय

​सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने प्रशासनिक कसावट के लिए अपर कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने भी हर कार्यालय को एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।विधानसभा से प्राप्त होने वाले ध्यानाकर्षण सूचनाओं, शून्यकाल की जानकारी, स्थगन प्रस्तावों और लोक लेखा समिति के पत्राचारों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करना।

Chhattisgarh Budget Session 2026/​राजनांदगांव कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि कार्यालयीन दिवसों के अतिरिक्त, शनिवार और रविवार जैसे अवकाश के दिनों में भी कार्यालयों में पर्याप्त संख्या में लिपिकों और भृत्यों की ड्यूटी लगाई जाए। इसका उद्देश्य यह है कि विधानसभा सचिवालय से आने वाली किसी भी सूचना का उत्तर देने में विलंब न हो।

​प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय छोड़ने या ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।Chhattisgarh Budget Session 2026

Back to top button
close