जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने की पुष्टि नहीं, कलेक्टर – एसएसपी मौके पर पहुंचे, ड्रोन से निगरानी

जशपुर नगर। जिले में चार्टर प्लेन क्रैश होने की खबर की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। इस सिलसिले में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभी तक कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थल का निरीक्षण किया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है।
सोमवार की दोपहर यह खबर तेजी से फैली कि जशपुर जिले के नारायणपुर इलाके में चार्टर प्लेन क्रैश हुआ है उस इलाके में धुआं उठने की सूचना मिली। इस खबर को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में हलचल शुरू हो गई। लेकिन शाम होते-होते यह खबर आ गई कि जशपुर में प्लेन क्रैश की कोई के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इस सिलसिले में प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि जिले के नारायणपुर क्षेत्र में कुछ धुआं उठने की सूचना मिली थी। मौके पर कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ, लाल उमेंद्र सिंह पहुंचे । लोगों से जानकारी ली जा रही है। लेकिन अभी तक किसी ग्रामीण ने विस्फोट होने की आवाज नहीं सुनी है और कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस प्रशासन ,जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी कर रही है। जिला प्रशासन को कोई साक्ष्य नहीं मिला है ।
कलेक्टर रोहित व्यास ने मीडिया को जानकारी दी कि नारायणपुर इलाके में प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ एक टीम लेकर वे मौके पर पहुंचे। पूरी टीम ने आसपास इलाके का निरीक्षण किया । वहां प्लेन क्रैश होने के किसी तरह के साक्ष्य नहीं मिले। ड्रोन के माध्यम से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। वन विभाग की टीम पहाड़ और जंगल के क्षेत्र में छानबीन कर रही है। लेकिन अब तक किसी तरह का कोई साक्षी नहीं मिला है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि आसपास के ग्रामीणों से भी बात की गई है । लेकिन किसी ने विस्फोट की कोई आवाज नहीं सुनी। अब तक किसी ने प्लेन के लापता होने की जानकारी भी नहीं दी है।।





