Big news

CG weather update: बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश से गर्मी से राहत

गुरुवार तक भी आसमान में बादल छाए रहे और अब शुक्रवार को भी इसी तरह के मौसम की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के चलते कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

CG weather update ।छत्तीसगढ़ में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बीते मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दोपहर के वक्त अचानक हुई बारिश ने तापमान को नीचे गिरा दिया और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी।

सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और दोपहर होते-होते मौसम ने करवट ली, जिसके बाद शहरवासियों को ठंडी हवाओं और बारिश का तोहफा मिला।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश में आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को भी रायपुर, बिलासपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़ और राजनांदगांव समेत अन्य जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। यही नहीं, मौसम वैज्ञानिक इसे मानसून के पूर्व संकेतों से भी जोड़कर देख रहे हैं।

प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों—सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

गुरुवार तक भी आसमान में बादल छाए रहे और अब शुक्रवार को भी इसी तरह के मौसम की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के चलते कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Back to top button
casibomcasibomcasibomjojobetcasibomcasibomjojobetsahabetcasibomcasibommarsbahiscasibomgrandpashabetonwinpusulabetmarsbahiscasinolevant