CG Rain Alert-छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में शाम होते ही तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।

CG Rain Alert-मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए भी राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
27 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- यह नियमित भर्ती नहीं, तत्काल राहत का प्रावधान
27 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- यह नियमित भर्ती नहीं, तत्काल राहत का प्रावधान
CG Bilaspur High Court News:छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, सूरजपुर और सरगुजा जैसे जिलों में देर शाम तक अंधड़ और बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान और भी कई जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ और दो सक्रिय द्रोणिकाएं हैं। एक द्रोणिका पश्चिमी राजस्थान से तेलंगाना तक सक्रिय है, जबकि दूसरी द्रोणिका उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक फैली हुई है। इन मौसमी सिस्टम्स के प्रभाव से पूरे राज्य में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday 2026: स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब इस दिन रहेगी छुट्टी
CG Holiday 2026: स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब इस दिन रहेगी छुट्टी
CG: छत्तीसगढ़ में एक और जिले में स्थानीय अवकाश का ऐलान किया गया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 13 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बनी रह सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना है, ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

हालांकि अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा, लेकिन आगामी दो दिनों के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Pension : शिक्षा विभाग में सैकड़ों पेंशन प्रकरण लंबित, फेडरेशन ने विशेष अभियान चलाने की उठाई मांग
CG Pension : शिक्षा विभाग में सैकड़ों पेंशन प्रकरण लंबित, फेडरेशन ने विशेष अभियान चलाने की उठाई मांग
CG: पेंशन अटकने से सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी परेशान हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की परेशानियों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने शीघ्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.