CG Police News/बलौदाबाजार। कार्य में लापरवाही बरतने पर और विवेचना में लापरवाही बरतने वाले एएसआई को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है। बीती रात एसपी भावना गुप्ता ने थाने का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की।

एसपी भावना गुप्ता ने थाना गिधपुरी का रात 11 बजे औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने चालान, जरायम, रोजनामचा का भी अवलोकन किया था। इसमें उन्होंने पाया कि एएसआई रमेश कुमार मिश्रा ने रोचनामाचा का सही से संधारण नहीं किया है। जिन मामलों की वह विवेचना कर रहे थे उसमें उन्होंने स्थल भी नहीं किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चालान में भी कई त्रुटियां पाई गई। इस संबंध में पूछताछ करने पर वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाए जिस पर एसपी भावना गुप्ता ने उन्हेंं लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.