cg news/रायपुर। आरंग के ग्राम ओडक़ा के सरकारी स्कूल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विक्रम खंडेलवाल के रूप में की गई है। आसपास के लोगों ने सुबह जब लाश देखी तो तत्काल उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Highcourt News- पत्नी को सांवला और मोटा कहने का आरोप, फिर मांगा तलाक…हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज की
CG Highcourt News- पत्नी को सांवला और मोटा कहने का आरोप, फिर मांगा तलाक…हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज की
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में तलाक को लेकर एक रोचक मामला आया। पति ने इसलिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक सुसाइड करने वाले युवक का नाम विक्रम खंडेलवाल है। खुदकुशी करने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपनी पत्नी और 3 बेटी और 1 बेटा है।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। टीम मृतक की पत्नी और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गांव के लोगों से भी युवक और उसके परिजनों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG Crime News: अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.