CG News: रायपुर: राजधानी रायपुर में सरकारी स्कूलों की फीस में की गई बढ़ोतरी को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। बढ़ती महंगाई से जूझ रहे अभिभावकों की जेब पर पड़े इस नए बोझ के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैरन बाजार स्थित शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक (JD) कार्यालय का जोरदार घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उग्र विरोध जताते हुए कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
चार शहरों में दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार, 240 ई-बसों से बदलेगा सार्वजनिक परिवहन
चार शहरों में दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार, 240 ई-बसों से बदलेगा सार्वजनिक परिवहन
रायपुर... छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज हो गई है। पीएम-ईबस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर पर विभिन्न जरूरी मदों में चुपके से फीस बढ़ा दी है।

अब छात्रों से खेलकूद, प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल), लैब, स्काउट-गाइड और यहां तक कि निजी परीक्षा शुल्क के नाम पर ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर आधी रात खत्म हुआ छात्रों का आंदोलन
CG News- शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर आधी रात खत्म हुआ छात्रों का आंदोलन
CG News- रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम जनता पहले से ही पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, बिजली और राशन की आसमान छूती कीमतों से त्रस्त है, ऐसे में सरकारी स्कूलों में फीस बढ़ाकर सरकार ने उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने सरकार के सामने मांग रखी कि मौजूदा आर्थिक हालातों को देखते हुए इस सत्र में सरकारी स्कूलों की पूरी फीस माफ की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- डेढ़ साल से ड्यूटी से नदारद कर्मचारी, विभाग ने जारी किया नोटिस
CG News- डेढ़ साल से ड्यूटी से नदारद कर्मचारी, विभाग ने जारी किया नोटिस
मुंगेली: शासकीय सेवा में लंबे समय तक अनधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारी को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। पशु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने याद दिलाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कोरोना काल जैसी आपदा में भी फीस माफी देकर अभिभावकों को संबल दिया था और स्वामी आत्मानंद जैसे उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए थे। वहीं, प्रदर्शन में शामिल पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है और विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। करीब तीन घंटे तक चले इस हंगामेदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि फीस बढ़ोतरी का फैसला तत्काल वापस नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।