CG News।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और गीदम ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। जिले में प्रथम चरण के तहत कुल 100 पंचायतों में सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी।

मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है, जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनाव के मद्देनजर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। दंतेवाड़ा ब्लॉक में 87 और गीदम ब्लॉक में 111 मतदान केंद्रों में वोटिंग हो रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जानकारी दी कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी चार ब्लॉकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए डीआरजी, सीआरपीएफ और पुलिस बल के साथ दंतेश्वरी महिला कमांडो टीम को भी तैनात किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 के पहले चरण के लिए रविवार को मतदान दलों को आवश्यक सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया था।

इस दौरान रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम से मतपेटियां, मतपत्र और अन्य मतदान सामग्री देकर मतदान दलों को बूथों के लिए रवाना किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को एकतरफा हराया था। राज्य के 14 में से 10 नगर निगमों में कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई।

सभी 10 महापौर के पद पर भाजपा के उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की। दुर्ग, कोरबा, धमतरी, राजनांदगांव, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और चिरमिरी नगर निगमों में भाजपा ने विजय प्राप्त की है। 49 नगर पालिका परिषदों में से 35 पर भाजपा के उम्मीदवार विजेता रहे हैं, जबकि कांग्रेस 8, आम आदमी पार्टी 1 और 5 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

114 नगर पंचायतों की बात करें तो भाजपा के 81, कांग्रेस के 22, बसपा के 1 और 10 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं।