CG News।महासमुंद। जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुरा एनीकट में सोमवार दोपहर मछली पकड़ने के दौरान एक युवक तेज पानी के बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी रामेश्वर निषाद (21 वर्ष) सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गोपालपुर एनीकट में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। पास खड़े तिरथ निषाद ने लकड़ी के सहारे उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के कारण वे सफल नहीं हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलने पर तुमगांव पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हालांकि नदी में पानी का बहाव और दबाव अत्यधिक होने के कारण सुरक्षा कारणों से रेस्क्यू दल तत्काल पानी में नहीं उतर सका। युवक की तलाश के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, रामेश्वर निषाद की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में हुई थी। वह चार बहनों और तीन भाइयों के परिवार में छठे नंबर का था।

ये खबर भी पढ़ें…
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तेतरडीह में कृषि विभाग के बांध के टूटने से आसपास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.