CG NEWS:सूरजपुर । जिले के पुलिस कप्तान प्रशांत कुमार ठाकुर ने जब से जिले की कमान संभाली है तब से सूखा नशा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार की रात थाना सूरजपुर पुलिस मोहम्मद इस्माईल अंसारी के कब्जे से 365 नग नशीली इंजेक्शन जप्त कर उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।

मामला कुछ ऐसा है कि थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम देवनगर निवासी मोहम्मद इस्माईल अंसारी अपने घर के पास में अवैध रूप से नशीली दवाईयों की बिक्री कर रहा है। थाना सूरजपुर पुलिस सूचना की तस्दीक व कार्यवाही के लिए मौके पर पहुंची जहां मोहम्मद इस्माईल अंसारी पिता स्व. रमजान अंसारी उम्र 32 वर्ष के कब्जे से रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 187 नग व एविल इंजेक्शन 178 नग कुल 365 नग इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 83 हजार रूपये है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
CG Teacher News: सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में नशीली इंजेक्शन जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एएसआई सुमंत पाण्डेय, आरक्षक रविराज पाण्डेय, दीपक किस्पोट्टा, रामचन्द्र राम व संत पैंकरा सक्रिय रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
Durg News: दुर्ग में चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.