LIVE UPDATE
Chhattisgarhpolitics

CG NEWS:गजेन्द्र यादव,गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल बने मंत्री, राज्यपाल नें दिलाई शपथ

CG NEWS:रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। बुधवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, और राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। अब साय मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 14 हो गई है।

तीन नए मंत्रियों की शपथ के साथ ही साय मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। इसे लेकर बहुत दिनों से इंतजार किया जा रहा था और अटकलें लगाई जा रही थी। सभी अटकलें पर विराम लगाते हुए बुधवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रेमन डेका ने तीनों मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी मंच पर थे। राजभवन में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक भी शामिल हुए। बुधवार को जिन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है उनमें से तीनों  गजेंद्र यादव ( दुर्ग ), गुरु खुशवंत साहेब  ( आरंग )और राजेश अग्रवाल ( अंबिकापुर ) पहली बार विधायक चुनकर आए हैं।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button