CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा का नाम आकांक्षा सेन था और आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी।

मिली जानकारी मुताबिक बेटी की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने मांग की हैं कि मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएं।

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। छात्रा आकांक्षा सेन छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत थीं। छात्रा ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया हैं कि पिछले दिनों छात्रा को स्कूल में काफी डांट-फटकार लगाई गई थी। स्कूल में डांट-फटकार के बाद से छात्रा गुमशुम और परेशान रहने लगी थी। इसी बीच छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिजनों ने टिकरापारा थाने में शिकायत की हैं।

वहीं, इस घटना के बाद से छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।

इधर, टिकरापारा थाना पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। परिजनों का बयान लिया गया हैं। जांच के बाद ही बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता चल पाएगा।