Raksha Bandhan Grahan 2026।भाई-बहन के अटूट प्रेम, अटूट भरोसे और लंबी उम्र की कामना का पवित्र पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026 को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा.

Raksha Bandhan Grahan 2026।इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधती हैं और भाई जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं. हालांकि, इस बार रक्षाबंधन के पर्व को लेकर लोगों के मन में कई तरह के संशय और सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इसी दिन साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा और वरिष्ठता सुरक्षा की मांग, फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा और वरिष्ठता सुरक्षा की मांग, फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता की रक्षा और पदोन्नति के समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे में लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या इस ग्रहण का असर राखी बांधने की रस्म पर पड़ेगा और क्या सूतक काल मान्य होगा.

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण— वर्ष 2026 में कुल चार ग्रहण का संयोग बन रहा है, जिनमें से दो बीत चुके हैं और दो लगने बाकी हैं. साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगा था, जो भारत में दिखाई नहीं दिया था. अब साल का आखिरी आंशिक चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगने जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Raksha Bandhan Grahan 2026/खगोलीय गणना के अनुसार, इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे 38 मिनट होगी, जिसमें चंद्रमा का करीब 96.2 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की छाया में आ जाएगा.

Raksha Bandhan Grahan 2026/भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह करीब 6:53 बजे शुरू होकर दोपहर 12:31 बजे समाप्त होगा. वहीं, इसके मुख्य आंशिक चरण की अवधि लगभग 3 घंटे 18 मिनट रहेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं—-शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल और ग्रहण से जुड़े नियम केवल उन्हीं स्थानों पर लागू होते हैं, जहां ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है. 28 अगस्त को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में बिल्कुल नजर नहीं आएगा. इसे मुख्य रूप से उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप तथा अफ्रीका के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा.

Raksha Bandhan Grahan 2026/भारत में अदृश्य होने के कारण यहां सूतक काल का कोई प्रभाव नहीं होगा. मंदिरों के कपाट बंद करने या पूजा-पाठ रोकने जैसी कोई पाबंदी नहीं रहेगी और सभी धार्मिक कार्य सामान्य रूप से किए जा सकेंगे.

क्या रक्षाबंधन पर बांध सकेंगे राखी? भारत में ग्रहण की दृश्यता न होने के कारण त्योहार की खुशियों पर कोई रोक नहीं रहेगी. बहनें बिना किसी हिचकिचाहट और प्रतिबंध के अपने भाइयों की कलाई पर शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकती हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, शुभ समय का ध्यान रखकर राखी बांधना अधिक फलदायी माना जाता है.

28 अगस्त 2026 के लिए शुभ मुहूर्त:Raksha Bandhan Grahan 2026

  • सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक
  • सुबह 07:33 बजे से सुबह 09:10 बजे तक
  • सुबह 09:10 बजे से सुबह 10:46 बजे तक