जयपुर, 20 अगस्त। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संचालित पीएम श्री विद्यालयों को अपने-अपने क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने तथा उन्हें अनुकरणीय विद्यालयों के रूप में स्थापित करने की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों से नियमित संवाद स्थापित करने की पहल की गई है।

मुख्य सचिव वी श्रीनिवासन की पहल पर पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों के साथ संवाद की इस श्रृंखला में 21 अगस्त, 2026 को प्रात 11 बजे राज्य स्तरीय‘वेबीनार-2’ का आयोजन जयपुर स्थित आरआईसी में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेबीनार का उद्देश्य पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाना है।

वेबीनार में स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के निर्माण एवं रखरखाव, पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं के प्रभावी संचालन, व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के कौशल विकास तथा पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में वृद्धि एवं व्यक्तित्व निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेबीनार में प्रदेश के सभी पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधान सहभागिता करेंगे। इस दौरान विद्यालय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों एवं उपलब्धियों को साझा करने के साथ ही जमीनी स्तर पर सामने आ रही चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी तथा उनके व्यावहारिक समाधान तलाशे जाएंगे।

पीएम श्री विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और समग्र व्यक्तित्व निर्माण के आदर्श केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह संवाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संवाद के माध्यम से विद्यालयों के अनुभवों को साझा करते हुए प्रभावी कार्यप्रणालियों को अपनाने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.