LIVE UPDATE
No news items found.
Chhattisgarh

CG News: समिति प्रभारी गिरफ्तार, 15 लाख के धान और बारदाना गबन मामले में पुलिस की कार्रवाई

जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समिति द्वारा कुल 73,952.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया था। अभिलेखों के अनुसार धान की उपलब्ध मात्रा व वास्तविक भौतिक सत्यापन में भारी अंतर पाया गया। मौके पर किए गए सत्यापन में कुल 560.28 क्विंटल धान तथा 2103 नग नया बारदाना कम पाया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 15,08,161 रुपये आंकी गई।

cg news/दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने सहकारी समिति प्रभारी को गिरफ्तार किया है। सेवा सहकारी समिति मर्यादित रौंदा के आकस्मिक जांच में शासकीय धान व बारदाना बड़ी मात्रा में कम पाया गया था। जांच में समिति प्रभारी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी सहकारी समिति प्रभारी का नाम जगदीश कुमार नवरंगे है।

दरअसल, थाना धमधा के सेवा सहकारी समिति मर्यादित रौंदा के आकस्मिक निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन संबंधी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जांच खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संयुक्त जांच दल द्वारा की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
बलरामपुर-रामानुजगंज...( पृथ्वीलाल केशरी)...सावन माह में शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका और जिला प्रशासन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समिति द्वारा कुल 73,952.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया था। अभिलेखों के अनुसार धान की उपलब्ध मात्रा व वास्तविक भौतिक सत्यापन में भारी अंतर पाया गया। मौके पर किए गए सत्यापन में कुल 560.28 क्विंटल धान तथा 2103 नग नया बारदाना कम पाया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 15,08,161 रुपये आंकी गई।

जांच के आधार पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 316(5), 318(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जाँच के आधार पर समिति प्रभारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और सुशासन लाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी का विवरण

1. जगदीश कुमार नवरंगे, उम्र 60 वर्ष, निवासी पेंड्रावन, थाना धमधा, जिला दुर्ग।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
नारायणपुर/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मलेरिया मुक्त अभियान,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब्त सामग्री

1. धान खरीदी एवं भंडारण संबंधी दस्तावेज एवं अभिलेख।

2. प्रकरण से संबंधित जांच प्रतिवेदन एवं अन्य दस्तावेजी साक्ष्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close