Cg news।रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज (बुधवार )शाम 7 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है।

विधायक दल के सचिव ने सभी भाजपा विधायकों को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने सोमवार शाम लोकभवन पहुंचकर से मुलाकात की थी।मानसून सत्र से करीब एक सप्ताह पहले पहली बार भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
चार शहरों में दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार, 240 ई-बसों से बदलेगा सार्वजनिक परिवहन
चार शहरों में दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार, 240 ई-बसों से बदलेगा सार्वजनिक परिवहन
रायपुर... छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज हो गई है। पीएम-ईबस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इससे पहले सोमवार को रायपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की थी । इस शिष्टाचार भेंट के दौरान विधानसभा के आगामी मानसून सत्र और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके तुरंत बाद, राजनीतिक और शासकीय कामकाज की समीक्षा के लिए विधायकों की यह बैठक बुलाई गई है।

भाजपा विधायक दल की बैठक में अगले सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी मंथन होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर आधी रात खत्म हुआ छात्रों का आंदोलन
CG News- शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर आधी रात खत्म हुआ छात्रों का आंदोलन
CG News- रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा, जो 17 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा की कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्यों का भी संपादन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- डेढ़ साल से ड्यूटी से नदारद कर्मचारी, विभाग ने जारी किया नोटिस
CG News- डेढ़ साल से ड्यूटी से नदारद कर्मचारी, विभाग ने जारी किया नोटिस
मुंगेली: शासकीय सेवा में लंबे समय तक अनधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारी को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। पशु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.