CG NEWS:रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को विशेष कोर्ट में फिर से पेश किया। चैतन्य को बीते 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और उनकी पांच दिन की रिमांड आज मंगलवार को  समाप्त हो रही थी । इस दौरान, भूपेश बघेल और उनके समर्थक कोर्ट परिसर में मौजूद थे।
ईडी ने अपने चालान में यह तर्क देते हुए पुनः रिमांड की मांग की कि चैतन्य ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया है। हालांकि, कोर्ट ने ईडी की मांग को अस्वीकार करते हुए चैतन्य को जेल भेजने का आदेश दिया। इससे पहले, ईडी चैतन्य से नेताजी सुभाष स्टेडियम परिसर स्थित अपने जोनल कार्यालय में पूछताछ कर रही थी।