CG NEWS:बिलासपुर ।,  उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान ने सत्र 2025-27 के लिए एम.एड. (द्विवर्षीय) प्रशिक्षण हेतु व्याख्याता / शिक्षकों एवं सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अंतरिम चयन सूची जारी कर दी है। यह चयन सूची संस्थान के प्राचार्य कार्यालय द्वारा  18 जुलाई  को  जारी की गई।
संस्थान ने चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे 22 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय में अपने मूल दस्तावेजों सहित प्रवेश स्वीकार कराने हेतु संस्थान के कार्यालय में उपस्थित हों। इस तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संलग्न सूची में दी गई है।
 संस्थान द्वारा जारी की गई अंतरिम चयन सूचियों में निम्नलिखित अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं:
 यह सूची उन अभ्यर्थियों के लिए है जिनका चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर हुआ है।