CG News।कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के एक मामले में पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार कर आज शनिवार काे केशकाल लाया गया है। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर कार्रवाई उपरांत आरोपित को न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया है।

9 सितंबर 2025 को पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि 6 सितंबर को उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर केशकाल थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Weather -छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगा मूसलाधार बारिश का दौर: 23 अगस्त से शुरू होगा मानसून का भारी स्पेल, मौसम विभाग का अलर्ट
CG Weather -छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगा मूसलाधार बारिश का दौर: 23 अगस्त से शुरू होगा मानसून का भारी स्पेल, मौसम विभाग का अलर्ट
CG Weather -छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से मेहरबान हो गया है। प्रदेश भर में झमाझम बारिश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 30 जून को पुलिस ने दिल्ली से पीड़िता को सकुशल बरामद किया।

जांच के दौरान आरोपित की पहचान पंकज शर्मा (25) निवासी राम गंगा कॉलोनी, सेक्टर-7, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपित ने मोबाइल फोन के जरिए नाबालिग से संपर्क किया और शादी का झांसा देकर उसे बरेली बुला लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: अनुकंपा नियुक्ति में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को सर्वोच्च प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
CG: अनुकंपा नियुक्ति में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को सर्वोच्च प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की बिलासपुर स्थित एकल पीठ ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण और स्पष्ट फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद वह उसे अपने घर और दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित किराए के मकान में रखकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपित के खिलाफ जांच के दौरान बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(m), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश कर शनिवार काे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास बघेल, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत देवांगन, साइबर आरक्षक मनोज मरकाम और महिला आरक्षक अहिल्या यादव का याेगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
IFS Transfer – वन विभाग में तबादला, देखें लिस्ट
IFS Transfer – वन विभाग में तबादला, देखें लिस्ट
IFS Transfer: रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. 9 अधिकारियों को इधर से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.