CG News।बलरामपुर। जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम विजयनगर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में अतिथि शिक्षक शिवलाल यादव के 12 वर्षीय पुत्र की बांकी नदी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजयनगर निवासी अतिथि शिक्षक शिवलाल यादव का छोटा पुत्र विनोद यादव उर्फ डिंपल (12 वर्ष) इस वर्ष कक्षा आठवीं में प्रवेश लिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Weather -छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगा मूसलाधार बारिश का दौर: 23 अगस्त से शुरू होगा मानसून का भारी स्पेल, मौसम विभाग का अलर्ट
CG Weather -छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगा मूसलाधार बारिश का दौर: 23 अगस्त से शुरू होगा मानसून का भारी स्पेल, मौसम विभाग का अलर्ट
CG Weather -छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से मेहरबान हो गया है। प्रदेश भर में झमाझम बारिश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित बांकी नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

बताया जाता है कि उसके एक साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका हाथ छूट गया और विनोद गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: अनुकंपा नियुक्ति में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को सर्वोच्च प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
CG: अनुकंपा नियुक्ति में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को सर्वोच्च प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की बिलासपुर स्थित एकल पीठ ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण और स्पष्ट फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांव के पवन यादव समेत अन्य लोगों ने साहस का परिचय देते हुए करीब 12 फीट गहरे पानी में उतरकर लगातार तलाश की। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव एक बड़े पत्थर के नीचे फंसा मिला, जिसे बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
IFS Transfer – वन विभाग में तबादला, देखें लिस्ट
IFS Transfer – वन विभाग में तबादला, देखें लिस्ट
IFS Transfer: रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. 9 अधिकारियों को इधर से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। रामानुजगंज अस्पताल पहुंचे अतिथि शिक्षक संघ के संरक्षक यशपाल दुबे सहित आकाश पासवान, अवधेश कुमार एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।