कोरिया… (पृथ्वी लाल केसरी)…  कोरिया जिले से लोकतांत्रिक व्यवस्था को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सोनहत क्षेत्र की एक आदिवासी महिला सरपंच ने आरोप लगाया है कि सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग का विरोध करने पर उन्हें सरेआम जातिसूचक गालियां दी गईं और नौगई हत्याकांड के लल्ला सिंह जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना के बाद सरपंच और उनका परिवार दहशत में है तथा उन्होंने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत 30 जून को पंचायत भवन में आयोजित बैठक के दौरान हुई। महिला सरपंच का आरोप है कि पंचायत के पूर्व उपसरपंच ने एक निजी बोर खनन का भुगतान सरकारी मद से कराने का दबाव बनाया। नियमों का हवाला देते हुए जब उन्होंने इससे इनकार किया तो विवाद बढ़ गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मवेशियों के विवाद में खूनी खेल, चार ग्रामीणों पर टूट पड़े 8 लोग; एक की मौत, 7 गिरफ्तार
मवेशियों के विवाद में खूनी खेल, चार ग्रामीणों पर टूट पड़े 8 लोग; एक की मौत, 7 गिरफ्तार
बिलासपुर/मस्तूरी... फसल को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए उन्हें सड़क किनारे छोड़कर लौट रहे ग्रामीणों को रास्ते में रोककर पीटने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरपंच का आरोप है कि इसी दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जातिसूचक टिप्पणियां की गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के अनुसार, पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद भी आरोपी ने 2 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय के बाहर उनका रास्ता रोककर फिर से धमकाया।

महिला सरपंच ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को दिए आवेदन में कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए घटना के वीडियो फुटेज सहित अन्य साक्ष्य भी प्रशासन को सौंपे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हादसा हुआ तो इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं, घायल को 1.50 लाख तक कैशलेस उपचार दिलाएगी व्यवस्था
हादसा हुआ तो इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं, घायल को 1.50 लाख तक कैशलेस उपचार दिलाएगी व्यवस्था
बिलासपुर...सड़क हादसे के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि इलाज शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
एक किलो गांजा, 50 हजार की खेप और पुलिस की दबिश;  नशे का सौदागर गिरफ्तार
एक किलो गांजा, 50 हजार की खेप और पुलिस की दबिश; नशे का सौदागर गिरफ्तार
बिलासपुर/कोटा... कोटा के सूदनपारा में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक किलो गांजा बरामद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.