LIVE UPDATE
No news items found.
Chhattisgarh

cg news- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल

धमतरी/ महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रूद्री पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं लैंगिक शोषण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने नाबालिग को प्रेम और विवाह का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना रूद्री में भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा पॉक्सो एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और सुशासन लाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान पीड़िता का कथन दर्ज किया गया, चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा अन्य आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित हरिशंकर सेन (19 वर्ष) निवासी थाना रूद्री क्षेत्र, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया।

उसे न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई को महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में कठोर कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
नारायणपुर/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मलेरिया मुक्त अभियान,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close