CG News/कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पदस्थ दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। दोनों ने बीमा राशि निकलवाने के एवज में 75 प्रतिशत कमिशन की मांग की थी। एसीबी की टीम ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों के पकड़े जाने की खबर के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आरोपियों के नाम –प्रवीण ऊर्फ रिंकू चंद्राकर,सुन्दर लाल बच्छड़

दरअसल, प्रार्थी सगाऊ राम कोमरा निवासी आलनार तहसील आमाबेडा कांकेर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि प्रवीण ऊर्फ रिंकू चंद्राकर व सुन्दर लाल बच्छड़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आमाबेडा़ द्वारा उनके नष्ट फसल का बीमा प्रकरण तैयार कर बीमा राशि 90,000 निकलवा देने के एवज् में 75 प्रतिशत राशि रिश्वत की मांग किया।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाई गई। आज 14 अक्टूबर को ट्रेप आयोजित कर ACB की टीम ने आरोपी सुन्दर लाल बच्छड़ व प्रवीण ऊर्फ रिंकू चंद्राकर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आमाबेड़ा को प्रार्थी से प्रथम किश्त 20,000 लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7, 12 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् आगे की कार्रवाई की जा रही है।