CG election news ।कोरिया। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत कोरिया जिले की नगर पंचायत पटना के चुनाव का परिणाम सुबह करीब साढ़े दस बजे आ गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी गायत्री सिंह को 1293, कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा प्रकाश पांडेय को 861, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी पिंकी अखिलेश गुप्ता को 205, निर्दलीय प्रत्याशी रैशुन कुरैशी को 1184, निर्दलीय प्रत्याशी उमा सत्यव्रत पांडेय को 77 मत प्राप्त हुए जबकि नोटा में 13 मत पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह वार्ड क्रमांक 01 से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार, वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा प्रत्याशी अहिबरन सिंह, वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा प्रत्याशी निर्मला पोया, वार्ड क्रमांक 4 से कांग्रेस प्रत्याशी परेश कुमार सिंह, वार्ड क्रमांक 5 से कांग्रेस प्रत्याशी कुवरसाय घसिया, वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस प्रत्याशी राजेष कुमार सोनी, वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा प्रत्याशी प्रमिला सिंह, वार्ड क्रमांक 8 से निर्दलीय प्रत्याशी गौरव अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस प्रत्याशी वसीम खान, वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा प्रत्याशी निर्मला देवांगन, वार्ड क्रमांक 11 से निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार सिंह, वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा प्रत्याशी रेख वर्मा, वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस प्रत्याशी मो. वसीम खान, वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस प्रत्याशी रूचि सुजीत सोनी तथा वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस प्रत्याशी सौरभ कुमार सिंह विजयी रहे। बता दे वार्ड क्रमांक 14 में भाजपा प्रत्याशी पूनम वर्मा एवं कांग्रेस प्रत्याशी रूचि सुजीत सोनी को 114-114 मत प्राप्त होने पर रिटर्निंग अधिकारी श्री उमेश पटेल द्वारा दोनो प्रत्याशियों की उपस्थिति में लाट पद्धति अपनाई गई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी रूचि सुजीत सोनी की जीत हुई।

कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी लगातार मतगणना के सम्बंध में अधिकारियों से जानकारी लेते रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मतगणना स्थल पर सुबह से चुनाव पर्यवेक्षक यामिनी पाण्डेय गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.डी मण्डावी, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक पंकज पटेल, एसडीएस दीपिका नेताम सहित बडी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत पटना के रिटर्निंग आफिसर उमेश पटेल ने अध्यक्ष सहित सभी 15 वार्डों के विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद देखने को मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.