LIVE UPDATE
Bilaspur

एल पद्मजा की 66 हजार 71 वोट से जीत…भाजपा 49,कांग्रेस 18, 3 निर्दलीय पार्षद जीते,,केन्द्रीय मंत्री साहू ने कही यह बात

बिलासपुर निगम में बन गयी भाजपा सरकार

बिलासपुर …नगरिय निकाय चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है। बिलासपुर नगर निगम में रिकॉर्ड तोड़ मतों से भारतीय जनता प्रत्याशी एल पद्मजा की जीत हुई है। कुल 49 भाजपा पार्षदों ने भी जीत हासिल किया है । 18 कांग्रेस पार्षदों के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी पार्षद पद के लिए चुने गए हैं ।

बिलासपुर नगर निगम से मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी एल पद्मजा को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत मिली है । एल पद्मजा उर्फ पूजा विधानी ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक को 66 हज़ार 71 मतों से हरा दिया है । पूजा विधानी के रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत मिलने पर  केंद्रीय आवासन मंत्री तोखन साहू ने शुभकामनाएं दी है । तोखन साहू ने बताया कि प्रदेश के सभी नगरी निकाय चुनाव में बंपर जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार को  है।

तोखन साहू ने  बताया कि बिलासपुर में निगम सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनने जा रही है। बिलासपुर नगर विकास के लिए वह सभी  काम किए जाएंगे जिसे हमने संकल्प पत्र में शामिल किया है..

तोखन साहू ने कहा कि कांग्रेस के जाती संबंधित आरोपों को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया ..जनता ने प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों पर मुहर लगाया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close