बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के लिए चार नए जजों के नाम की अनुशंसा कर दी है। बार कोटे से चार अधिवक्ताओं के नाम की अनुशंसा कॉलेजियम ने कर दी है।

सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित अपनी बैठक में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में इन अधिवक्ताओं के नाम की अनुशंसा कर दी है। ये सभी बार कोटे से जज बनेंगे।

बार कोटे से ये बनेंगे जज

आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुस्टी @ आर.एन. पुस्टी @रतन पुस्टी, शशांक ठाकुर, और सौरभ शर्मा.

बेंच कोटे से ये बनेंगे जज

रजनीश श्रीवास्तव, बलराम प्रसाद वर्मा।

स्वीकृत पद 22, वर्तमान में हैं 14 जस्टिस

छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में वर्तमान में स्वीकृत पदों की संख्या 22 है, जबकि सितंबर 2026 में हुई नई नियुक्तियों के बाद कार्यरत जजों की कुल संख्या 14 हो गई है।

  • जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू
  • जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास
  • जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी
  • जस्टिस सचिन सिंह राजपूत (
  • जस्टिस राकेश मोहन पांडे
  • जस्टिस संजय कुमार जायसवाल
  • जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल
  • जस्टिस बिभू दत्ता गुरु
  • जस्टिस अमेंद्र किशोर प्रसाद
  • जस्टिस संतोष शर्मा सितंबर 2026 में नियुक्त)
  • जस्टिस सुषमा सावंत सितंबर 2026 में नियुक्त)
  • जस्टिस सुधीर कुमार सितंबर 2026 में नियुक्त)