LIVE UPDATE
Bilaspur

जुए का काला खेल खत्म — जंगल में चल रहे फड़ पर.. पुलिस का छापा, मास्टरमाइंड समेत 8 गिरफ्तार

बिलासपुर….सीपत थाना पुलिस ने ग्राम लुतरा स्थित नहर किनारे जंगल की आड़ में संचालित एक अवैध जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया । पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 मास्टरमाइंड शेख सफर और शेख अफजल

पुलिस के अनुसार ग्राम लुतरा निवासी शेख सफर और ग्राम झलमला निवासी शेख अफजल मिलकर क्षेत्र में जुआ खेलवाने का संगठित अपराध संचालित कर रहे थे। दोनों,जुआरियों को एकत्र कर जुए का अड्डा चलाते थे। ऐसे अपराध में 7 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोपल सतपथी के नेतृत्व में टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से नहर के पास घेराबंदी की गई।

जुआ फड़ से ये सामग्री जब्त

  • 9 नग एंड्रॉयड मोबाइल फोन
  • 52 पत्ती ताश
  • ₹7,450 की नगदी रकम

गिरफ्तार आरोपियों का नाम 

  1. शेख सफर, पिता शेख स्माईल (37 वर्ष), लुतरा
  2. शेख अफजल, पिता शेख अहमद (42 वर्ष), झलमला
  3. रवि बरानी, पिता प्रीतम बरानी (35 वर्ष), जबड़ापारा, सरकंडा
  4. अमन साहू, पिता राजाराम साहू (21 वर्ष), तिफरा
  5. विष्णु लोधी, पिता जय सिंह लोधी (52 वर्ष), मोपका
  6. संदीप यादव, पिता रामअवध यादव (19 वर्ष), जबड़ापारा
  7. दीपक साहू, पिता अर्जुन साहू (30 वर्ष), जबड़ापारा
  8. रमेश आर्मो, पिता मान सिंह आर्मो (25 वर्ष), लुतरा

कानूनी कार्रवाई:

सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 112 BNS एवं 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

सफल कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने  थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि भारत सिंह मरकाम, प्रआर जयपाल सिंह बंजारे, आरक्षक प्रकाश जगत, रामचंद्र उईके, लक्ष्मण चंद्रा, शरद साहू, ज्ञानेश्वर यादव, आकाश मिश्रा और नितीश कुमार का विशेष योगदान रहा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close