बिलासपुर—-भाजपा युवा नेता, पूर्व एल्डरमैन ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर राजीव मितान क्लब के नाम पर करोड़ों रूपयों का घोटाला करने का आरोप लगया है।मनीष अग्रवाल ने कहा कि पिछली सरकार के समय राजीव मितान क्लब के नाम  कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों से सगामिती कर  सरकारी रूपयों का बंदरबांट किया है। मुख्यमंत्री,निकाय मंत्री समेत केन्द्रीय मंत्री को पत्र लिखकर  मामले में जांच की मांग की है।
मनीष अग्रवाल ने जानकारी दिया कि पिछली सरकार के समय युवाओं के समग्र विकास को लेकर निगम में वार्डवार राजीव मितान क्लब का गठन किया गया। सरकर ने प्रत्येक क्लब को एक एक लाख रूपया आवंटित किया। लेकिन राजीव मितान का एक भी काम नजर नहीं आ रहा है। इसकी मुख्य वजह काम के नाम पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार से आवंटित करोड़ों रूपयों का बंदरबांट किया है। इसलिए शासन से मांग है कि प्रत्येक स्तर पर निकायों का स्पेशल आडिट कराए। अन्यथा जनता सड़क पर उतने को मजबूर होगी।
 भाजपा नेता मनीष अग्रवाल के अनुसार भूपेश सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए पंचायत से जनपद,जिला पंचायत समेत निगम स्तर पर राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया। तत्कालीन सरकार ने एलान किया कि राजीव मितान क्लब के माध्यम से स्थानीय परम्परागत प्रतिभाओं को प्रदेश स्तर पर मंच दिया जाएगा। इस बात को ध्यान में रखकर सरकार ने प्रदेश स्तर पर प्रत्येक क्लब को निकायों के माध्यम से एक एक लाख रूपया आवंटित किया । लेकिन कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम के नाम पर सिर्फ रूपयों का बंदलबांट किया है। बंदरबांट में अधिकारियों की भी भूमिका है। यदि ऐसा नहीं है तो शासन बताए कि आवंटित रूपयों का उपयोग किसने और किस तरह किया है।
मनीष ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के माध्यम से मांग किया है कि निगम प्रशासन समेत जिला और जनपद पंचायत राजीव मितान क्लब को आवंटित करोड़ों रूपए हिसाब किताब मांगे। जनता को जानकारी दी जाए कि राजीव मितान क्लब को किस मद से  राशि आवंटित हुई है।
 मनीष ने राज्यपाल और आवास मंत्री तोखन साहू,निकाय मंत्री अरूण साव को भी पत्र लिखा है। उन्होने कहा कि तत्कालीन सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई को जनता के नाम कांग्रेस नेताओं को खैरात  में बांटा है। इस प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।  राजीव मितान क्लब से जनता को कितना फायदा हुआ है..सभी निकायों से जानकारी मांगी जाए।
भाजपा नेता ने दोहराया कि सच तो यह है कि राजीव मितान क्लब के नाम पर पूर्व सरकार ने करो़ड़ों का घोटाला किया है। आडिट किया जाना बहुत जरूरी है।