कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जल संसाधन संभाग रायगढ़ अंतर्गत रायगढ़ एवं पुसौर के विभिन्न जलाशय जीर्णोद्धार एवं जलद्वार निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जल संसाधन संभाग रायगढ़ के सियारपाली जलाशय के गहरीकरण-मरम्मत एवं नहर लाईनिग कार्य का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अधिकारियों से काम की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने ठेकेदार को काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने बड़े हल्दी के जलाशय का गहरीकरण मरम्मत, बासनपाली, बाघाडोला, मनसाटार एवं सिहा के जलाशय के जीर्णोद्वार कार्य का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने सभी ठेकेदारों से निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी लेते हुए जून से पूर्व हेड स्लुस निर्माण, वेस्ट वियर मरम्मत व निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि बारिश के दौरान जलाशयों में बेहतर जल संचय हो एवं इसका लाभ किसानों को मिल सके। मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायगढ़ और पुसौर विकासखंड के 6 जलाशयों का 7.78 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने बीते दिनों इन कार्यों का भूमिपूजन किया था। जिसके पश्चात जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

इनमें 1.25 करोड़ लागत से बड़े हल्दी जलाशय का जीर्णोद्धार, 1.48 करोड़ लागत से बाघाडोला जलाशय के जलद्वार निर्माण एवं मुख्य बांध का मरम्मत कार्य, 1.45 करोड़ से बासनपाली जलाशय का जीर्णोद्धार, 1.02 करोड़ से मंसाटार जलाशय का जीर्णोद्धार, 97 लाख से सिहा जलाशय का जलद्वार निर्माण और बांध मरम्मत कार्य तथा 1.59 करोड़ लागत से सियारपाली जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य शामिल है। इन जलाशयों के अंतर्गत कुल 498.44 हेक्टेयर सिंचित रकबा आता है।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.