बिलासपुर/नई दिल्ली…बिलासपुर को वर्षों से परेशान कर रहे ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर शहर के लिए प्रस्तावित 4-लेन रिंग रोड परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया।

बैठक में तोखन साहू ने बताया कि लगभग 827.20 करोड़ की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना बिलासपुर की भविष्य की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। रिंग रोड बनने से एनएच-130, एनएच-130ए और एनएच-49 आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और शहरी यातायात पर दबाव काफी कम होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि परियोजना से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, बल्कि औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। इससे यात्रा का समय घटेगा और शहर के आधारभूत ढांचे के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), ट्रैफिक सर्वे और ड्राफ्ट एलाइनमेंट तैयार करने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। उन्होंने इन सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर परियोजना को शीघ्र मंजूरी देने का अनुरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं में तेजी लाने का आश्वासन दिया। परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद बिलासपुर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने और शहर के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.