बिलासपुर..बिलासपुर के एक निजी अस्पताल और वहां इलाज करने वाले चिकित्सक पर आदिवासी महिला का शव भुगतान के नाम पर रोकने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत ने इसे बेहद गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने भी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर चिकित्सक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अस्पताल की जांच की मांग करने की बात कही है।

कोरिया जिले के रहने वाले जगन्नाथ की पत्नी तिलबसिया बाई 25 जुलाई को जंगल में लकड़ी काटने के दौरान पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ। 28 जुलाई को उनकी मृत्यु हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतका के पति जगन्नाथ का आरोप है कि अस्पताल ने 84,400 का बिल थमा दिया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड भी प्रस्तुत किया और तत्काल 21,780 जमा किए। बाद में 10,000 की और व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि शेष राशि का पूरा भुगतान किए बिना शव देने से इनकार कर दिया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर सांसद ज्योत्सना महंत ने कांग्रेस नेता विजय केशरवानी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विजय केशरवानी ने बताया कि उन्होंने मृतका के पति से फोन पर बात की और उन्हें वापस बिलासपुर बुलाया है। उनके अनुसार, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह अत्यंत अमानवीय और गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, लाइसेंस की समीक्षा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उधर, इस मामले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस को भी शिकायत सौंपने की तैयारी की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल और संबंधित चिकित्सक का पक्ष सामने नहीं आया था। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.