सरगुजा…सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो को जाति प्रमाण पत्र विवाद में बड़ी राहत मिली है। रायगढ़ जिला प्रशासन की जिला स्तरीय जाति सत्यापन जांच समिति ने विस्तृत जांच के बाद उनके जाति प्रमाण पत्र को वैध माना है। समिति ने शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों को साक्ष्यों के अभाव में निराधार बताते हुए प्रकरण का निराकरण कर दिया है।

यह मामला वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान सामने आया था। शिकायतकर्ता बिहारी लाल तिर्की ने विधायक के जाति प्रमाण पत्र की वैधता पर सवाल उठाते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले की सुनवाई के दौरान बिलासपुर हाई कोर्ट ने रायगढ़ कलेक्टर और जिला स्तरीय जाति सत्यापन समिति को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे मामले की जांच कर निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाई कोर्ट के निर्देश के बाद समिति ने संबंधित दस्तावेजों, अभिलेखों और पक्षकारों के दावों का परीक्षण किया। जांच में शिकायतकर्ता अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद समिति ने विधायक के जाति प्रमाण पत्र को नियमों के अनुरूप मानते हुए शिकायत को खारिज कर दिया।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रामकुमार टोप्पो के पिता वर्ष 1980 में झारखंड से छत्तीसगढ़ आए थे और इसके बावजूद जाति प्रमाण पत्र नियमों के विपरीत जारी किया गया। हालांकि, जांच समिति ने उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर इन आरोपों की पुष्टि नहीं पाई।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद विधायक रामकुमार टोप्पो ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका और प्रशासन की निष्पक्षता पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि जांच ने साबित कर दिया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यहीन थे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई थी, लेकिन अंततः सत्य सामने आ गया।

जांच समिति की रिपोर्ट के बाद लंबे समय से चल रहा यह विवाद फिलहाल समाप्त होता नजर आ रहा है और भाजपा विधायक को इस मामले में बड़ी राहत मिल गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.