रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)… नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच वार्ड 9 में एसडीएम बंगले के समीप खाली पड़ी जमीन पर जमा कचरे के ढेर में आग लगने से एक गौवंश की जान पर बन आई। आग की चपेट में आई गौवंश को वहां से गुजर रहे समाजसेवी एवं जन चेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

घटना ने नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की गंभीर तस्वीर सामने ला दी है। जिस स्थान पर कचरे का ढेर जमा था, उसके आसपास शासकीय एवं अर्द्धशासकीय आवास भी हैं। इसके बावजूद लंबे समय से खाली जमीन पर कचरा जमा होना और फिर उसमें आग लग जाना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कचरे का ढेर..गौवंश के लिए मौत का खतरा

बताया जा रहा है कि वार्डवासियों द्वारा खाली पड़ी जमीन पर लगातार कचरा फेंका जा रहा था। इसी कचरे के ढेर में आग लग गई और उसकी चपेट में एक गौवंश आ गई। आग बढ़ती देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विकास दुबे की नजर गौवंश पर पड़ी। उन्होंने तत्काल प्रयास करते हुए उसे आग के बीच से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और विकास दुबे के प्रयास की सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते गौवंश को बाहर नहीं निकाला जाता तो उसकी जान जा सकती थी।

 व्यवस्था पर उठे सवाल, कार्यप्रणाली कठघरे में

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर पहले से ही शिकायतें सामने आती रही हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर जमा होने से न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि उनमें आग लगने की घटनाएं भी गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं। इस घटना ने सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर नियमित सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है।

लोगों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों से विभिन्न मदों में टैक्स की वसूली नियमित रूप से होती है, लेकिन उसके अनुरूप बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जब शासकीय अधिकारियों के आवास के आसपास ही कचरे का ढेर जमा हो जाए तो नगर के दूसरे हिस्सों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

किसने लगाई आग, जांच का विषय

कचरे के ढेर में आग आखिर कैसे लगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि किसी असामाजिक तत्व ने आग लगाई होगी। हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि कचरा समय पर उठाया जाता तो आग लगने की स्थिति ही क्यों बनती?

घटना ने नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ निगरानी तंत्र पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कचरे के ढेर को तत्काल हटाया जाए और नगर के सभी वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।