बिलासपुर… रेल मंत्रालय ने ट्रेन टिकट बुकिंग में बड़ा सुधार लागू करने का फैसला लिया है। 1 अक्टूबर से किसी भी ट्रेन की जनरल रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट तक केवल आधार से वेरीफाइड यूजर्स ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक कर सकेंगे। पहले यह नियम केवल तत्काल टिकटों पर लागू था।लेकिन अब इसे सभी जनरल रिजर्वेशन टिकटों पर लागू कर दिया गया है। रेलवे का दावा है कि इससे फर्जी बुकिंग और टिकटों की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव आम यात्रियों के हित में है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और सरल होगी। छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में इसका बड़ा असर पड़ेगा, क्योंकि रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ जैसे शहरों से बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा मंत्री ने चर्चा के लिए शिक्षक नेताओं को बुलाया, शिक्षक संगठन होंगे शामिल
शिक्षा मंत्री ने चर्चा के लिए शिक्षक नेताओं को बुलाया, शिक्षक संगठन होंगे शामिल
रायपुर/TET को लेकर चल रहे शिक्षकों के आंदोलन के आगे सरकार झूक गई है। TET सहित शिक्षकों की अन्य मांगों पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है नया नियम?

 जनरल रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट तक केवल आधार से वेरीफाइड यूजर्स को ही ऑनलाइन टिकट बुक करने की अनुमति होगी। 15 मिनट के बाद ट्रैवल एजेंट भी टिकट बुक कर सकेंगे। रेलवे काउंटर से टिकट लेने की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रहेगी। आधार लिंक न होने पर यात्रियों को टिकट बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – कालोनाइजर एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, दो कॉलोनाइजरों को नोटिस
CG News – कालोनाइजर एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, दो कॉलोनाइजरों को नोटिस
Cg news।रायपुर :रायगढ़ जिले में नियमों की अनदेखी कर कॉलोनी विकास एवं प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों के विरुद्ध जिला प्रशासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेल मंत्रालय ने नए नियम लागू करने के लिए तकनीकी व्यवस्था मजबूत कर दी है। आईआरसीटीसी के सिस्टम को अपडेट कर आधार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यात्रियों के लिए अपील

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news: बस्तर में 48 घंटे का मिशन रीयूनाइट सफल, दो तेंदुआ शावकों को मिला मां का साथ
Cg news: बस्तर में 48 घंटे का मिशन रीयूनाइट सफल, दो तेंदुआ शावकों को मिला मां का साथ
Cg news: बस्तर के घने जंगलों में वन विभाग और ग्रामीणों की संवेदनशीलता से तेंदुए के दो बिछड़े शावकों को सुरक्षित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द अपनी आईआरसीटीसी प्रोफाइल में आधार लिंक करें। ताकि टिकट बुकिंग में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह बदलाव यात्रियों के लिए सुविधा और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित करेगा। साथ ही कालाबाजारी और फर्जी बुकिंग जैसे मुद्दों पर प्रभावी रोक लगाएगा।