CG Vidhansabha/रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है, और इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाकर रणनीति तय कर ली है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अगुवाई में हुई इस अहम बैठक में तय हुआ कि सत्र के हर दिन कांग्रेस पूरी आक्रामकता के साथ सरकार को घेरने का काम करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
27 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- यह नियमित भर्ती नहीं, तत्काल राहत का प्रावधान
27 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- यह नियमित भर्ती नहीं, तत्काल राहत का प्रावधान
CG Bilaspur High Court News:छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. महंत ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि यह सत्र भले ही कम अवधि का है, लेकिन कांग्रेस इसे सरकार की जवाबदेही तय करने के अवसर के रूप में लेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान, आदिवासी, युवाओं, शिक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday 2026: स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब इस दिन रहेगी छुट्टी
CG Holiday 2026: स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब इस दिन रहेगी छुट्टी
CG: छत्तीसगढ़ में एक और जिले में स्थानीय अवकाश का ऐलान किया गया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस ने सत्र के पहले दिन खाद-बीज की किल्लत और जंगलों में हो रही अवैध कटाई को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा रेत के अवैध उत्खनन, पीएम आवास योजना की स्थिति, बिगड़ती कानून व्यवस्था और गोलीकांड जैसे गंभीर मुद्दे भी सदन में गूंजेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Pension : शिक्षा विभाग में सैकड़ों पेंशन प्रकरण लंबित, फेडरेशन ने विशेष अभियान चलाने की उठाई मांग
CG Pension : शिक्षा विभाग में सैकड़ों पेंशन प्रकरण लंबित, फेडरेशन ने विशेष अभियान चलाने की उठाई मांग
CG: पेंशन अटकने से सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी परेशान हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की परेशानियों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने शीघ्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महंत ने कहा कि युक्तियुक्तिकरण के नाम पर 10 हजार स्कूलों को बंद कर दिया गया, यह शिक्षा व्यवस्था पर हमला है और इस मुद्दे को भी विधानसभा में जोरशोर से उठाया जाएगा।

हालांकि इस बैठक में कांग्रेस के 10 से अधिक विधायक शामिल नहीं हो सके।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली में आदिवासी विधायकों की विशेष बैठक ले रहे हैं, इसलिए कई विधायक वहां रवाना हो गए हैं। कुछ अन्य विधायक निजी कारणों से उपस्थित नहीं हो सके।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सत्र की अवधि पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि केवल पांच दिनों के सत्र में इतने अहम मुद्दों को समेटना आसान नहीं होगा। उन्होंने राज्य की सड़कों की जर्जर हालत पर भी सरकार को घेरा। बघेल ने कहा कि पौने दो साल में सरकार ने सड़कों की मरम्मत तक नहीं करवाई है। अलग से बजट लाना तो दूर, रिपेयरिंग जैसे बुनियादी कार्य तक नहीं हो रहे हैं।

कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं, विधायकों की गाड़ियों पर पथराव हो रहा है, इससे सरकार की विफलता स्पष्ट है।