ban on holidays-सूरजपुर /राज्य शासन के निर्देशनुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 08 अप्रेल  से 31 मई  तक आयोजित किया जा रहा है। सुशासन तिहार तीन चरणो में संचालित किया जायेगा। प्रथम चरण 08 अप्रेल से 11 अप्रेल 25 तक सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों, जनपद पुचायत मुख्यालयों एवं जिला स्तर पर आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं।

दुसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इस हेतु आप अपने विकासखण्ड स्तर पर एक टीम का गठन कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण की कार्यवाही समय सीमा के अंदर सुनिश्चित करेंगे।

ban on holidays-जारी आदेश में उल्लेख है कि विकासखण्ड कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

विशेष परिस्थिति में अधोहस्ताक्षरकर्ता से अवकाश स्वीकृति / अनुमति प्राप्त करने के पश्चात् ही संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश पर प्रस्थान करेंगे।