Bakrid Holiday। दिल्ली।ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की छुट्टी को लेकर एक जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट अनुसार शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि अब सरकारी दफ्तर 27 मई की बजाय 28 मई 2026 को बंद रहेंगे.

Bakrid Holiday। मिली जानकारी मुताबिक यह फैसला चांद दिखने की संभावित तारीख और त्योहार मनाने के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. बता दें पहले सरकारी कैलेंडर में 27 मई को अवकाश तय किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई कर दिया गया है.

Bakrid Holiday।सरकार के इस फैसले के बाद, कर्मचारियों और आम लोगों के बीच नई छुट्टी की तारीख को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

सरकार ने आदेश में साफ कहा है कि दिल्ली और नई दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय 28 मई को बंद रहेंगे. बता दें मुस्लिम त्योहारों की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती हैं, इसलिए कई बार छुट्टियों में बदलाव करना पड़ता है.

सरकार ने इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए नया आदेश जारी किया. इस फैसले के बाद सभी केंद्रीय कार्यालयों, विभागों और सरकारी संस्थानों में 28 मई को अवकाश रहेगा।

बकरीद – इस्लाम धर्म का एक बेहद खास और पवित्र त्योहार है. इसे कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है. यह त्योहार हजरत इब्राहिम (अलैहिस्सलाम) की अल्लाह के प्रति गहरी आस्था और बलिदान की याद में मनाया जाता है.

इस्लामी मान्यता के अनुसार, अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेने के लिए उनसे उनके सबसे प्यारे बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने को कहा था.

हजरत इब्राहिम अल्लाह के आदेश को मानने के लिए तैयार हो गए. लेकिन जब वे कुर्बानी देने लगे, तब अल्लाह ने उनकी आस्था और समर्पण देखकर हजरत इस्माइल की जगह एक जानवर भेज दिया. तभी से कुर्बानी देने की परंपरा शुरू हुई.