LIVE UPDATE
ChhattisgarhBilaspur

निगम इंजीनियर का बदनाम पुत्र गिरफ्तार…पुलिस ने आरोपी को मुचलका पर छोड़ा..अभय बरूआ पर थाने में दर्ज हैं कई मामले

जमीन मामले की शिकायत..आरोपी गिरफ्तार...थाने से जमानत

बिलासपुर—-नगर निगम के इंजीनियर पुत्र को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभय बरूआ के खिलाफ एक दिन पहले शहर के प्रतिष्ठित नागरिक कारोबारी महेश चन्द्र अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराया था। पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस को बताया था आरोपी ने घर पहुंचकर जबरदस्ती जमीन बेचने का दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर मारपीट का धमका भी दिया था।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार एक दिन पहले जमीन कारोबारी और कई मामलों में विवादित ठेकेदार अभय बरुआ ने पीड़ित महेशचन्द्र अग्रवाल को जमीन बिक्री को लेकर डराया धमकाया। महेशचन्द्र अग्रवाल ने सिविल लाइन पुलिस को जानकारी दिया कि आरोपी ने घर पहुंचकर जबरदस्ती जमीन बेचने का दबाव बनाया। इसके पहले आरोपी ने उनकी जमीन को विवादास्पद बनाया। बात नहीं बनने पर आरोपी ने कहा कि जमीन बिक्री करे..अन्यथा इसका परिणाम गंभीर होगा। पुलिस भी कुछ नहीं करेगी।

 डरे सहमें महेश चन्द्र अग्रवाल ने थाना पहुंचकर अभय बरुआ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। गंभीर शिकायत के बाद भी पुलिस ने सामान्य धाराओं के तहत अभय बरूआ के खिलाफ अपराध दर्ज किया। आज गिरफ्तार के बाद पुलिस ने बरूआ को मुचलके पर छोड़ दिया है।

जानकारी देते चलें कि अभय बरूआ निगम इंजीनियर सुरेश बरूआ का बेटा है। बरूआ के खिलाफ शहर में कई अपराधिक गतिविधियों में संलिप्ता रही है। आईजी कार्यालय के पास एक मामले में गोली चलाने का भी आरोप है। साथ ही जमीन प्रकरण में कई प्रकार के मामले थानों में दर्ज हैं। बरूआ का बस स्टैंड रोड स्थित काफी हाउस के पास जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान उसके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज हुआ था। कांग्रेस भवन के पास भी एक बार मारपीट की घटना को अंजाम दे चुका है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button