रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के 172 करोड़ रुपये के ओवरटाइम भुगतान घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ईओडब्ल्यू/एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पूर्व प्रबंध संचालक (एमडी) अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।

ईओडब्ल्यू-एसीबी ने शनिवार को अरुणपति त्रिपाठी को विशेष न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसी को पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।ईओडब्ल्यू-एसीबी में सीएसएमसीएल ओवरटाइम घोटाला मामले में अपराध क्रमांक 44/2024 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(बी), 8 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में अरूणपति त्रिपाठी को 17 जुलाई काे गिरफ्तार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि जांच के दौरान सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच कर्मचारियों के ओवरटाइम, अतिरिक्त चार दिवस के भुगतान, बोनस और सर्विस चार्ज के नाम पर विभिन्न मैनपावर एजेंसियों को 172 करोड़ रुपये से अधिक का कथित अवैध भुगतान किया गया। आरोप है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा सिंडिकेट द्वारा नगद कमीशन के रूप में हासिल किया गया।

जांच एजेंसी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने 29 नवंबर 2023 को तीन व्यक्तियों से 28.80 लाख रुपये नगद जब्त किए थे। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए छत्तीसगढ़ शासन को सूचना भेजी गई थी, जिसके आधार पर ईओडब्ल्यू-एसीबी ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -सीएम हेल्पलाइन शिकायत के निपटारे पर विवाद, DEO दफ्तर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Cg news -सीएम हेल्पलाइन शिकायत के निपटारे पर विवाद, DEO दफ्तर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Cg news -छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत के कथित जल्दबाजी और संदिग्ध निपटारे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवेचना में सामने आया कि, वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच कर्मचारियों के ओवरटाइम, चार अतिरिक्त कार्य दिवस, बोनस और सर्विस चार्ज के नाम पर मैनपावर एजेंसियों को 172 करोड़ रुपये से अधिक का कथित अवैध भुगतान किया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा कथित रूप से नगद कमीशन के रूप में एक सिंडिकेट द्वारा अर्जित किया गया। इस मामले में इससे पहले 12 आरोपिताें के खिलाफ आरोपपत्र (चार्जशीट) न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपित अरुणपति त्रिपाठी को आज 18 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। ईओडब्ल्यू-एसीबी का कहना है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य और जानकारी मिलने की संभावना है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -आत्मानंद स्कूल में बड़ा बवाल,शराबी शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, शिकायत करने पहुंचे छात्र को प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़
Cg news -आत्मानंद स्कूल में बड़ा बवाल,शराबी शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, शिकायत करने पहुंचे छात्र को प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़
Cg news -छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में एक सनसनीखेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.